राशिद अयाज़ (रांची रिपोर्टर)
पसमांदा समाज के लोगो लोकसभा चुनाव के नतीजे करीब करीब क्लियर हो चुके हैं और तीसरी बार लगातार मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बननी तय है। ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ एनडीए के सबसे बड़े घटक बीजेपी के साथ साथ अन्य दलों को हार्दिक बधाई एवम् शुभकामनाए देता है। विपक्षी दलों के सभी दलों को भी बधाई और हार्दिक शुभकामनाएं क्यों कि इन दलों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। राहुल गांधी, अखलेश यादव, तेजस्सवी यादव, ममता बनर्जी,उद्धव ठाकरे आदि नेताओं ने इस गर्मी में बहुत मेहनत की और अच्छा चुनाव लड़ा है। परंतु ये सवाल तो वाजिब है कि जिस कम्युनिटी ने इन दलों को जिताने के लिए पूरा दम लगा दिया हो और कुल वोट का 12%वोट इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशिओं को दिया हो उनके मुख्या शुक्रिया अदा करते समय मुस्लिम सामुदाय को सिरे से नकार दे ये कहीं से भी जायेज़ नही है। पसमांदा मुस्लिम समाज से तो इन लोगों को पहले से चिढ़ है।



