फिरोजाबाद में ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न

 

  • CEO मोहम्मद यूनुस ने फिरोजाबाद में संगठन विस्तार का किया आह्वान
  • पसमांदा समाज के उत्थान को लेकर फिरोजाबाद में बनी नई रणनीति
  • गाँव-गाँव तक संगठन का संदेश पहुँचाने का लिया गया संकल्प

ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़, जनपद फिरोजाबाद की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) श्री मोहम्मद यूनुस ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
बैठक के दौरान श्री मोहम्मद यूनुस ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्य, विचारधारा, संविधान तथा कार्यप्रणाली से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया पसमंदा मुस्लिम महाज़ एक सामाजिक एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित संगठन है, जिसका उद्देश्य पसमंदा मुस्लिम समाज को शिक्षा, सामाजिक न्याय, आर्थिक सशक्तिकरण, कौशल विकास, राष्ट्रीय एकता तथा लोकतांत्रिक भागीदारी के माध्यम से मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गाँव-गाँव, वार्ड-वार्ड और मोहल्लों तक पहुँचकर समाज को जागरूक करें तथा संगठन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाएँ।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपद फिरोजाबाद में संगठन का विस्तार तेज़ी से किया जाएगा, नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा तथा युवाओं, महिलाओं, बुद्धिजीवियों और समाज के सभी वर्गों को संगठन से जोड़ने के लिए नियमित जनसंपर्क एवं जनजागरण अभियान चलाए जाएंगे। उपस्थित सभी सदस्यों ने पसमंदा समाज के अधिकारों, सम्मान, शिक्षा, सामाजिक उत्थान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री मोहम्मद यूनुस, जिलाध्यक्ष श्री अब्दुल्लाह अंसारी, जिला महासचिव श्री मो. अज़ीम वारसी, जिला उपाध्यक्ष श्री मोहम्मद इमरान, जिला उपाध्यक्ष श्री अफजाल मंसूरी, जिला कोषाध्यक्ष श्री रूहुल मुबीन अंसारी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री आमिर फारूकी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री हाशिम कुरैशी, जिला कार्यकारिणी सदस्य श्री मो. यामीन, पार्षद श्री मो. नफीस अंसारी, पार्षद श्री मो. इरफान, तथा श्री मो. इदरीस, श्री मो. दिलशाद, श्री शमशाद अब्बासी, श्री मो. शकील अब्बासी, श्री आज़ाद कुरैशी एवं श्री मो. इस्लाम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने यह सामूहिक संकल्प लिया कि वे देश में सौहार्द, आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि समाज में संवाद, सहयोग और परस्पर विश्वास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क अभियान चलाए जाएंगे, ताकि आपसी संवाद के माध्यम से समाज में एकता, शांति और सकारात्मक वातावरण को सुदृढ़ किया जा सके।
बैठक का समापन संगठन की मजबूती, सामाजिक जागरूकता तथा पसमंदा समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Author

Ethesham