,

शेख भिखारी: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी जिन्होंने ‘डॉक्ट्रिन ऑफ लैप्स’ के खिलाफ़ आन्दोलन किया!

Sheikh Bhikhari Indian freedom fighter who fought against the 'Doctrine of Lapse'!

राशिद अयाज़ (रांची रिपोर्टर)

2 अगस्त 1857 ई. को दो बजे दिन में चुटूपालू की सेना ने रांची नगर पर अधिकार स्थापित कर लिया, उस समय छोटानागपुर का आयुक्त इ. टी. डाल्टन था। डाल्टन सहित रांची का जिलाधिकारी डेविस न्यायधीश ओकस तथा पलामू का अनुमंडलाधिकारी वृच सभी कांके, पिठोरिया के मार्ग से बगोदर भाग गए। इस विपति के समय सिख सैनिकों ने अंग्रेजों का साथ दिया। चाईबासा तथा पुरूलिया में क्रांति को कुचलने के लिए अंग्रेजों ने सिख सैनिकों से सहायता ली। हजारीबाग में 2 सितम्बर से 4 सितम्बर 1857 ई. तक सिख सैनिकों ने पड़ाव डाले रखा इसी बीच शेख भिखारी हजारीबाग पहुंचे और उन्होंने ठाकुर विश्वनाथ शाही (शाहदेव) का पत्र सिख सेना के मेजर विष्णु सिंह (विशुन सिंह) को दिया तथा अपनी राजनीतिक सूझ – बूझ से मेजर विशुन सिंह को अपने पक्ष में कर लिया। परिणाम स्वरुप मेजर विशुन सिंह के सैनिकों भारतीय क्रन्तिकारियों को पक्ष में कर लिया।

शेख भिखारी ने संथाल परगना में संथाल विद्रोह के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया जिसके फलस्वरूप वहां क्रांति की गति तीव्र हो गई। 1855 में ही सिद्धु और कान्हू ने संथाल परगना में क्रांति का बिगुल बजाया था जिन्हें हजारीबाग के केन्द्रीय कारा में नजरबंद कर दिया गया था। 30 जुलाई 1857 ई. सुरेन्द्र शाही (शाहदेव) के नेतृत्व में इस जेल की दिवार को तोड़कर इन क्रांतिवीरों को आजाद करवा लिया गया तथा हजारीबाग और इसके निकटवर्ती क्षेत्रों यहाँ तक कि इसकी पंचायतों पर अधिकार कर लिया गया और उन पंचायतों पर वहां का पुराना कानून लागू कर दिया गया। शेख भिखारी का महत्वपूर्ण कारनामा रहा चुटूपालू घटी की नाकाबंदी, अब टिकैत उमराव सिंह और शेख भिखारी की और अंग्रेजों का ध्यान गया, छोटानागपुर के आयुक्त इ. टी. डाल्टन की धमकियों की इस लोगों ने कोई परवाह नहीं की। अचानक 10 अगस्त 1857 ई. को जगदीशपुर से बाबू कुँवर सिंह के की मित्र वाहिनी के सहायतार्थ कूच करने के निर्णय लिया। मुक्ति वाहिनी  क्रन्तिकारी दस्ता ने डोरंडा से प्रस्थान किया और कुरू (कूडु) चंदवा, बालूमाथ होते हुए चरता पहुंचा, यद्यपि ये लोग डाल्टनगंज के मार्ग से रोहतास जाना चाह रहे थे किन्तु मार्ग की दुरूहता और अवरोधों के कारण बरास्ता चतरा जगदीशपुर के लिए प्रस्थान कर गये। रास्ते में चुटिया के जमींदार भोला सिंह साथ हो गये। सलंगी (बालूमाथ) के जगन्नाथ शाही जो कुँवर सिंह के भाई दयाल सिंह के दामाद थे रस्ते में मुक्ति वाहिनी के साथ हो गये। 30 सितम्बर 1857 ई. को यह दस्ता चतरा पहुंचा एवं फंसीहारी तालाब (मंगल तालाब) के पास पड़ाव डाला। इस दस्ता में उस समय करीब 3000 क्रन्तिकारी सम्मिलित थे। ब्रिटिश सेना में 53वां पैदल दस्ता के 150 सैनिक, 70वीं बंगाल पैदल दस्ता के 20 तथा रैटरी  सिख दस्ता का 150 सैनिक शामिल थे जिनके नेतृत्व मेजर इंग्लिश कर रहा था। उस समय ब्रिटिश सैनिक टुकड़ी में 70वीं बंगाल दस्ता के लेफ्टिनेंट जे. सी. सी. डानट और  53वीं पैदल दस्ता के साजेग्यंत डानिन भी शामिल थे। मेजर इंग्लिश द्वारा बनाये गये नक्शे के मुताबिक ब्रिटिश सेना ने चतरा शहर में प्रवेश किया।

झारखंड की तहजीब के विकास में रहा है मुसलमानों का योगदान

चतरा का निर्णायक युद्ध 2 अक्टूबर 1857 को लड़ा गया। मुक्ति वाहिनी जगदीशपुर ने पहुँच सकी और उनका मुकाबला ब्रिटिश सेना से हो गया। इस युद्ध का नायकत्व सूबेदार जयमंगल पाण्डेय और सूबेदार नादिर अली खां कर रहे थे। शेख भिखर इस युद्ध में सम्मिलित थे। एक घंटे तक यह संघर्ष चला जिसमें अंग्रेज विजयी रहे। 150 देशी सैनिकों को 03 अक्टूबर को फांसी दे दी गई। 77 स्वतंत्रता सेनानियों को फांसी देने के बाद एक गड्ढे में दफन कर दिया गया। जय मंगल पाण्डेय एवं नादिर अली खां दोनों सूबेदारों को 04 अक्टूबर 1857 ई.को फांसी दी गई। ठाकुर विश्वनाथ शाही, पाण्डेय गणपत राय एवं जमादार माधव सिंह चतरा युद्ध से बच निकले तथा शेख भिखारी चुट्टूपालु घाटू की ओर प्रस्थान कर गए। शेख भिखारी ने अपनी मुहिम जारी रखी। संथाल विद्रोह को कुचलने के बाद मद्रास फौज के कप्तान मेजर मेकडोनाल्ड को बंगाल के गवर्नर ने आदेश दिया कि वह चट्टूपालु घाटी की तरफ बढ़े और शेख भिखारी की फौज का मुकाबला करे। शेख भिखारी और टिकैत उमराव सिंह चुट्टूपालु पहुँच गए तथा अंग्रेजों का रास्ता रोका। उन्होंने घाटी की तरफ वाली सड़क के पुल को तोड़ डाला, पेड़ों को काटकर सड़क पर डाल दिया और स्वयं ऊपर से अंग्रेजों पर गोलियां चलाना शुरू कर दिया, जब गोलियां समाप्त हो गई तब ऊपर से पत्थर लुढकाना शुरू किया किन्तु अंग्रेज उनके पास गुप्त मार्ग से पहुँच गए। गोलियां तो पहले ही समाप्त हो चुकी थी। अंग्रेज सैनिकों ने शेख भिखारी तथा टिकैत उमराव सिंह को कैद कर लिया, यह घटना 6 जनवरी 1858 ई. की है। दुसरे दिन 07 जनवरी को नाममात्र के लिए एक अदालत बैठी और शेख भिखारी तथा उनके साथियों को मृत्यु दंड सुना दिया गया।

स्वतंत्रता संग्राम के पुजारियों को भयभीत करने के लिए टिकैत उमराव सिंह और शेख भिखारी को दृष्टान्त योग्य सजा की गई। जब चुट्टूपालु की घाटी में भीड़ बढ़ती गई, परिजनों का करुण क्रंदन बढ़ता गया अपार भीड़ के उमड़ते हुए आवेग से भयभीत होकर मेकडोनाल्ड ने रांची – ओरमांझी रास्ते में मोराबादी टैगोरहिल के निकट एक पेड़ (बरगद) की दो टहनियों पर लटका कर, एक झटके में बंधन काट डाला तथा शेख भिखारी और टिकैत उमराव का शरीर फट कर दो टूकड़े हो गया, इतनी दर्दनाक मौत को इन वीर बांकूड़ों ने गले लगा लिया और उनके लाशों को चुटूपालू लाकर कर एक बरगद के पेड़ पर लटका दिया गया। कुछ इतिहासकारों का कहना है कि चुटूपालू घाटी में ही इन्हें फांसी दी गई जिसके कारण उस बरगद के पेड़ को फंसियारी बरगद कहा जाता है – जबकि दूसरी ओर मोराबादी के इस ऐतिहासिक स्थल को आज भी लोग फांसी टोंगरी कहते हैं। चुटूपालू की घाटी में लटकाई इन दोनों शूरमाओं की लाशों को चील कौओं ने नोच – नोच कर अपना पेट भरा। 8 जनवरी 1858 ई. को इन अमर शहीदों ने स्वतंत्रता की बलि वेदी पर अपने को न्योछावर कर दिया। किन्तु इस ऐतिहासिक अन्य का घाव अब भी हरा है,  अमर शहीद शेख भिखारी, नादर अली खां को लोग तेजी से भूलते जा रहें है। रांची नगर के चौराहों पर लगाये जाने वाली प्रतिमाओं में इन शहीदों को लोग ढूंढते हैं जो कहीं नहीं दिखाई पड़ते। गुमनामी के गहरे अंधेरें में ये खो गये हैं।

लेखक (Author)

proaipmm

Recent articles

Categories

Stand with the Pasmanda movement

Membership and donations directly fund the work behind these stories.

Archives