आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने नए वर्ष 2025 की दी शुभकामनाएं

ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ नए वर्ष 2025 की शुभकामनाएं और संगठनात्मक योजना: ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ की ओर से सभी देशवासियों को नए वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई! हमारा संगठन, एक राष्ट्रवादी सामाजिक मंच के रूप में, पसमांदा मुस्लिम समाज को जागरूक करने और उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम प्रार्थना करते हैं कि यह वर्ष सभी के लिए शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। अल्लाह से दुआ है कि वह हमें नेक इरादों के साथ समाज के लिए कार्य करने की तौफीक़ दे और पसमांदा मुस्लिम समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीतिक हिस्सेदारी और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में आगे बढ़ने में मदद करे।

2025 में संगठन के मुख्य फोकस बिंदु:

1. आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति: पसमांदा समाज की राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान। समाज की आवाज़ को सशक्त बनाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करना।

2. संगठन विस्तार: उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, और तेलंगाना में जिला, प्रखंड, और ग्राम स्तर पर संगठन को मजबूत करना। नए सदस्यों को जोड़ने और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना।

3. पसमांदा समाज की राजनीतिक उपेक्षा का समाधान: मतदान के बाद अशराफ नेतृत्व द्वारा श्रेय लेने की प्रवृत्ति का विश्लेषण। इस समस्या को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करना।

4. गैर-राजनीतिक भूमिका: सभी राजनीतिक दलों से तटस्थ रहकर संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाना। पसमांदा-समर्थक नीतियों के माध्यम से सही समर्थकों की पहचान।

5. विशेष फोकस क्षेत्र: उन विधानसभा क्षेत्रों की पहचान जहां पसमांदा मुस्लिमों की संख्या अधिक है। जातीय और वर्गीय समरसता को बढ़ावा देना।

6. ओबीसी योजनाओं का प्रचार और निगरानी: राज्य की ओबीसी विकास योजनाओं को समाज तक पहुँचाने के लिए जागरूकता अभियान।

7. पंचायत और नगर निकाय चुनाव: पसमांदा उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ाना। निकटतम हारे हुए पसमांदा उम्मीदवारों को नेतृत्व के लिए तैयार करना।

8. सामाजिक न्याय और वर्गीय एकता: जातिवाद से ऊपर उठकर वर्गीय एकता को बढ़ावा देना।

9. कैडर निर्माण और प्रशिक्षण: जिला स्तर पर एक दिवसीय कैडर प्रशिक्षण कार्यक्रम। युवा नेतृत्व (20-50 आयु वर्ग) को प्राथमिकता देना।

10. मीडिया और सोशल मीडिया रणनीति: संगठन के उद्देश्यों और समाचारों का प्रभावी प्रचार।

11. मासिक और ऑनलाइन बैठकें: नियमित मासिक और ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन।

12. केंद्रीय कार्यालय का उपयोग: लखनऊ स्थित केंद्रीय कार्यालय को संगठनात्मक गतिविधियों का केंद्र बनाना।

महत्वपूर्ण परियोजनाएं: “पसमांदा वॉयस” पत्रिका का त्रैमासिक पुनः प्रकाशन। “ज़कात फाउंडेशन” की स्थापना। गरीब बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और विवाह के लिए पायलट प्रोजेक्ट। महाराष्ट्र और तेलंगाना में संगठन कार्यालय स्थापित करने का प्रयास। यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पसमांदा सम्मेलनों का आयोजन।

अपील: ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ आपसे अपील करता है कि इन प्रयासों में हमारा साथ दें और पसमांदा समाज के लिए एक मजबूत और समानतापूर्ण भविष्य का निर्माण करें।

मुहम्मद युनुस

(चीफ़ एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर)
ईमेल: ym******@***il.com |

फोन: 9084448524

 

Author

Ethesham