अपनी पहचान बनाओ तभी अपनी हिस्सेदारी पाओगेः शारिक अदीब

AIPMM-JHARKHAND-PRESS-CONFERENCE

आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के मुख्य कार्यवाहक अध्यक्ष ने की प्रेस वार्ता

आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज एक समाज सुधार का आन्दोलन है। जिसमें हम रोजी रोटी समाजिक बराबरी व सत्ता में हिस्सेदारी की लड़ाई लड़ रहे है।

AIPMM-JHARKHAND-PRESS-CONFERENCE

राशिद अयाज़, चीफ एडिटर (रांची रिपोर्टर)

रांची, झारखंड। ये बातें आल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज के मुख्य कार्यवाहक अध्यक्ष ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ कलीम अंसारी के स्थित रांची कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही। शारिक अदीब ने आगे कहा कि देश की राजनीति में मुस्लिम नुमाइन्दों की भागीदारी घट रही है जोकि चिंता का विषय है। देश की सभी राजनैतिक पार्टियां पसमांदा मुसलमानो के वोट तो ले लेती है मगर राजनीति में हिस्सेदारी नहीं देती है। हमें आबादी के अनुसार हिस्सेदारी मिलनी चाहिए।

उन्होने आगे कहा कि हमारा संगठन केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार से मांग करता है कि 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण बिहार की तर्ज पर दो भागों एक अतिपिछड़ा और दूसरा पिछड़ा।
केन्द्र सरकार दलित मुसलमानों और दलित ईसाईयों को एससी सूची में शामिल करे इसके लिए हम पसमांदा समाज में बेदारी पैदा कर रहे है और अपने लोगों को तैयार कर रहे है कि अपनी पहचान बनाओ तभी अपनी हिस्सेदारी पाओगे।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ कलीम अंसारी ने कहा कि हमारा संगठन किसी पार्टी का विरोध नहीं करता है। बल्कि पसमांदा समाज के हक की मांग सभी पार्टियों से करता है। हमें भी हमारी आबादी के अनुसार हिस्सेदारी मिले।

Author

proaipmm