हज हाउस से 427 जायरीनों का पहला जत्था रवाना

लखनऊ में हज यात्रियों को दी गई भव्य विदाई
राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने दिखाई हरी झंडी
हज यात्रा को लेकर विशेष कार्यक्रम आयोजित
पसमांदा महाज़ के प्रतिनिधिमंडल की सहभागिता
जायरीनों के लिए बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना
हज यात्रियों की सुरक्षित यात्रा के लिए दुआएं
हज हाउस में उत्साह और आस्था का माहौल
पहले जत्थे में 427 हज यात्री हुए रवाना
अमन और भाईचारे की दुआओं के साथ हज यात्रा शुरू

लखनऊ। मुकद्दस हज यात्रा के लिए रवाना होने वाले जायरीनों के स्वागत एवं उनकी बेहतर व्यवस्थाओं के उद्देश्य से आज लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित हज हाउस में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मा. राज्यमंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी द्वारा सामाजिक संगठन आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ को औपचारिक रूप से आमंत्रित किया गया।
इस अवसर पर संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय प्रधान महासचिव श्री मारूफ अली अंसारी के नेतृत्व में कार्यक्रम में शामिल हुआ। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष (उत्तर प्रदेश) श्री शाहीन अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष हाजी ताहिर हुसैन, प्रदेश प्रभारी श्री अफजल अंसारी, प्रदेश

oppo_2

महासचिव श्री इलियास सलमानी, प्रदेश सचिव श्री शाने आलम, मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष श्री शुजात करीम, कार्यालय सचिव एहतेशाम तथा श्री शकील लेड़ी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान मा. मंत्री श्री दानिश आजाद अंसारी ने हज यात्रियों के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहले जत्थे में कुल 427 जायरीन शामिल थे, जो पवित्र हज यात्रा के लिए प्रस्थान कर रहे हैं। इस दौरान हज यात्रियों के चेहरों पर उत्साह और आस्था का विशेष वातावरण देखने को मिला।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने हज यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा की गई व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं और इससे यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी। साथ ही, सभी पदाधिकारियों ने जायरीनों की सुरक्षित, सुखद एवं सफल यात्रा के लिए दुआएं कीं और उनकी हज यात्रा की कुबूलियत की कामना की।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने जायरीनों को शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य, सुरक्षा और सकुशल वापसी की दुआ की। साथ ही यह भी आशा व्यक्त की गई कि सभी हज यात्री अपने धार्मिक कर्तव्यों को पूर्ण कर सकें और देश एवं समाज के लिए अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआएं करें।
आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ ने इस अवसर पर कहा कि वह समाज के हर वर्ग के साथ मिलकर सामाजिक एकता, सहयोग और सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहेगा तथा ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करता रहेगा।

Author

Ethesham